रायपुर वालों के लिए खुशखबरी! लंबित ई-चालान से छुटकारा पाने का मौका, 12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत

रायपुर वालों के लिए खुशखबरी! लंबित ई-चालान से छुटकारा पाने का मौका, 12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत

November 20, 2026 0 By Central News Service

रायपुर वालों के लिए खुशखबरी! लंबित ई-चालान से छुटकारा पाने का मौका, 12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत

रायपुर। अगर आपका भी ई-चालान लंबित है तो ये खबर आपके लिए है। रायपुर पुलिस ने लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर 2026 को लोक अदालत लगाने का फैसला किया है। इस लोक अदालत में 23 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2026 के बीच जारी हुए लंबित ई-चालान प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

8 दिसंबर तक कराएं पंजीयन

लोक अदालत में प्रकरण के निराकरण के लिए वाहन स्वामियों को पहले पंजीयन कराना होगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 8 दिसंबर 2026 है। वाहन स्वामी अपने नजदीकी यातायात थाना अथवा यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं।

पंजीयन के लिए निर्धारित स्थान:

  • यातायात थाना तेलीबांधा
  • यातायात थाना पचपेड़ी नाका
  • यातायात थाना भाठागांव बस स्टैंड
  • यातायात थाना टाटीबंध
  • यातायात थाना भनपुरी
  • यातायात थाना पंडरी पुराना बस स्टैंड
  • यातायात थाना शारदा चौक
  • यातायात थाना कालीबाड़ी
  • यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी

ऑनलाइन भी चेक करें अपना चालान

वाहन चालक और वाहन स्वामी परिवहन विभाग के आधिकारिक ई-चालान पोर्टल echallan.parivahan.nic.in पर जाकर अपने वाहन का नंबर डालकर लंबित चालान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

डीसीपी ट्रैफिक की अपील

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों और स्वामियों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर अपने लंबित ई-चालान का पंजीयन कराकर लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराएं।

उन्होंने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय पर चालान का भुगतान और निराकरण नहीं कराने पर संबंधित वाहन स्वामियों और चालकों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना 8 दिसंबर तक अपना पंजीयन जरूर कराएं।