31 मार्च 2026 को पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त हुआ.डबल इंजन सरकार, प्रधानमंत्री के आशीर्वाद और जवानों के अदम्य साहस से मिली सफलता : मुख्यमंत्रीसाय

31 मार्च 2026 को पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त हुआ.डबल इंजन सरकार, प्रधानमंत्री के आशीर्वाद और जवानों के अदम्य साहस से मिली सफलता : मुख्यमंत्रीसाय

November 19, 2026 0 By Central News Service



रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 31 मार्च 2026 को पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि तब संभव हुई, जब देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद मिला।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च 2026 की समय-सीमा निर्धारित की थी। इस लक्ष्य को हासिल करने में देश के सुरक्षा बलों के जवानों ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया। मुख्यमंत्री ने जवानों के योगदान को नमन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में नक्सलवाद बिल्कुल शून्य हो गया है। यह देश की सुरक्षा व्यवस्था और नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।