उच्च प्राथमिक शाला खुसरुपाली में मेगा पालक-शिक्षक बैठक आयोजित, विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति पर हुई चर्चा

उच्च प्राथमिक शाला खुसरुपाली में मेगा पालक-शिक्षक बैठक आयोजित, विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति पर हुई चर्चा

November 14, 2026 0 By Central News Service

बागबाहरा 14 नवंबर 2026// शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुसरुपाली में आज दोपहर 1 बजे मेगा पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, त्रैमासिक परीक्षा के परिणाम एवं विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में पालकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

बैठक में त्रैमासिक परीक्षा के परिणामों पर चर्चा करते हुए बच्चों की उपलब्धियों एवं कमजोरियों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही अनियमित रूप से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को नियमित करने तथा उनकी शिक्षा में पालकों की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अलावा विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी देते हुए आवश्यक केवाईसी, आधार सीडिंग एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में पालकों को मार्गदर्शन दिया गया। आगामी अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी एवं शाला प्रबंधन समिति तथा पालकों की सहभागिता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में आगामी जनगणना के संबंध में जानकारी साझा की गई तथा पालकों से आग्रह किया गया कि जनगणना के दौरान सभी आवश्यक जानकारियां सही एवं तथ्यात्मक रूप से उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पालक सदस्य शंकर पटेल, रामखेलावन पटेल, भानु चक्रधारी, डमरू चक्रधारी, शीतल बरिहा, सीताराम यादव सहित अन्य पालक उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना रहा।

़