काजीरंगा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

काजीरंगा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

November 14, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। असम के काजीरंगा में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में जनहानि के समाचार पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्रदान करें, शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।