कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी ₹13,839 प्रति एकड़ आदान सहायता : मुख्यमंत्री साय

कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी ₹13,839 प्रति एकड़ आदान सहायता : मुख्यमंत्री साय

November 14, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धान खरीदी नीति में बड़ा किसान हितैषी निर्णय लिया है। अब कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ ₹13,839 की आदान सहायता राशि पूरी मिलेगी, भले ही उन्होंने निर्धारित सीमा से कम धान बेचा हो।

15 नवंबर से धान खरीदी महाअभियान

  • जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 15 नवंबर से प्रदेशव्यापी धान खरीदी शुरू होगी।
  • खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 27 लाख 50 हजार से अधिक किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा।
  • किसानों को MSP + आदान सहायता मिलाकर ₹3100 प्रति क्विंटल का लाभ मिलेगा।

कैसे मिलेगा लाभ?

  • कॉमन ग्रेड धान का MSP ₹2441 प्रति क्विंटल है। ₹3100 की दर से अंतर ₹659 प्रति क्विंटल हुआ, जो 21 क्विंटल पर ₹13,839 होता है।
  • अब यही राशि प्रति एकड़ एक समान सहायता के रूप में तय की गई है।
  • उदाहरण: 1 एकड़ वाले किसान को 15 क्विंटल बेचने पर भी पूरे ₹13,839 मिलेंगे। 2 एकड़ पर ₹27,678 और 3 एकड़ पर ₹41,517 मिलेंगे।

तैयारियां पूरी

  • प्रदेश में 3,100 उपार्जन केंद्रों पर खरीदी की व्यवस्था।
  • अब तक 3,50,972 टोकन पंजीकृत।
  • बारदाने, इलेक्ट्रॉनिक तौल, भंडारण और परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित।

पिछले 3 साल में ₹35,904 करोड़ का भुगतान
कृषक उन्नति योजना में खरीफ 2023 से खरीफ 2025 तक 25 लाख से अधिक किसानों को कुल ₹35,904.90 करोड़ का भुगतान हो चुका है। इसमें खरीफ 2023 के लिए ₹13,289 करोड़, खरीफ 2024 के लिए ₹11,976 करोड़ और खरीफ 2025 के लिए ₹10,639 करोड़ शामिल हैं।