दीपावली पर संस्थान ने बांटी खुशियां: 40 गरीब परिवारों को पटाखे, कपड़े और मिठाई का वितरण

दीपावली पर संस्थान ने बांटी खुशियां: 40 गरीब परिवारों को पटाखे, कपड़े और मिठाई का वितरण

November 11, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। दुर्गा प्रसाद प्रेमा मिश्रा स्मृति सेवा संस्थान ने दीपावली के शुभ अवसर पर गरीब परिवारों के बीच पटाखे, कपड़े और मिठाई का वितरण किया। इस कार्यक्रम में 40 परिवार शामिल हुए।

संस्थान ने एक विशेष परिवार को साल भर के सहयोग के रूप में एक बच्चे की फीस भी प्रदान की, जिससे परिवार और बच्चों में अलग खुशी नजर आई।

संस्थान के अध्यक्ष सृजन मिश्रा ने कहा कि संस्था बिना किसी भेदभाव के, बिना डोनेशन लिए, अपनी कमाई का एक हिस्सा सहयोग के रूप में प्रदान करती है। छोटे-छोटे सहयोग से ही समाज में बदलाव आता है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, अंकित मिश्रा, रुद्रांशी मिश्रा, नितेश बरबुदे, आकाश गुप्ता, उन्नति मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।