पीएम मोदी ने जवानों के साथ बस्तर में मनाई दीपावली, छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य: मुख्यमंत्री साय

पीएम मोदी ने जवानों के साथ बस्तर में मनाई दीपावली, छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य: मुख्यमंत्री साय

November 11, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली हमारे जवानों के साथ मनाई, यह छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही सौभाग्य का विषय है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

राहुल गांधी की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि वे इस पर किसी तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, तो वह बकवास और बेकार का प्रलाप है। नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने की उनकी कभी इच्छाशक्ति नहीं थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब एनडीए की सरकार बनी, भाजपा की सरकार बनी और प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद मिला, तब गृह मंत्री ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने की तिथि निर्धारित की। जवानों ने अदम्य साहस दिखाया और जनता का आशीर्वाद मिला, जिससे छत्तीसगढ़ के विकास में सबसे बड़ी बाधक रहा नक्सलवाद समाप्त हुआ।