सफाई कर्मियों के साथ मनी सच्ची दिवाली: आकाश तिवारी ने पत्नी यामिनी के साथ दिए उपहार

सफाई कर्मियों के साथ मनी सच्ची दिवाली: आकाश तिवारी ने पत्नी यामिनी के साथ दिए उपहार

November 11, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष एवं पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड 34 के पार्षद आकाश तिवारी ने इस बार भी दिवाली का पर्व अपने वार्ड के स्वच्छता कर्मियों के साथ मनाया। विगत सात वर्षों से जारी इस परंपरा के तहत उन्होंने धर्मपत्नी यामिनी तिवारी के साथ मिलकर सभी स्वच्छता दीदियों और भाइयों को उपहार देकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाले साथी, नाली-रोड सफाई कर्मी, इलेक्ट्रिशियन और नल-पाइपलाइन का काम करने वाले सभी साथियों का सम्मान किया गया।

आकाश तिवारी ने कहा, “जो वार्ड की सुंदरता बढ़ाते हैं, जो रात-दिन सफाई में लगे रहते हैं, उनके बिना स्वच्छता की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इनके साथ दिवाली मनाना ही मेरी सच्ची दिवाली है। वार्ड की सफाई करने वाला हर हाथ मेरे लिए पूजनीय है।”

स्वच्छता कर्मियों ने भी इस सम्मान के लिए आभार जताया और कहा कि हर वर्ष दिवाली पर उनका इस तरह याद करना ही सबसे बड़ा सम्मान है।