15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस: धर्मजयगढ़ में होगा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे मुख्य अतिथि

15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस: धर्मजयगढ़ में होगा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे मुख्य अतिथि

November 11, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। पूरे देश में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में भी घोषणा के बाद से इसे बहुत अच्छे से मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में आयोजित होगा। यह हमारा सौभाग्य है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे।