प्रधानमंत्री मोदी का जवानों के साथ बस्तर में दीपावली मनाना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव: मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी का जवानों के साथ बस्तर में दीपावली मनाना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव: मुख्यमंत्री साय

November 11, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दीपावली पर बस्तर में वीर जवानों के साथ समय बिताने को छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्ति मिली है।

राहुल गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी टिप्पणी बेकार का प्रलाप है। नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की इच्छाशक्ति कांग्रेस में कभी नहीं रही। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के संकल्प से नक्सलवाद उन्मूलन के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा तय की गई। जवानों के अदम्य साहस और जनता के सहयोग से यह लड़ाई जीती गई।

15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, धर्मजयगढ़ में होगा राज्यस्तरीय आयोजन

मुख्यमंत्री ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। राज्यस्तरीय कार्यक्रम रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में होगा, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रदेश के प्रत्येक जिले में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।