चेम्बर का दीपावली मिलन समारोह 9 नवंबर को, चेम्बर भवन में होगा आयोजन

चेम्बर का दीपावली मिलन समारोह 9 नवंबर को, चेम्बर भवन में होगा आयोजन

November 7, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रतिवर्षानुसार दीपावली मिलन समारोह सोमवार, 09 नवंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। समारोह चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में होगा।

चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि समारोह में प्रदेश के व्यापारी, उद्योगपति, व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य एवं आम नागरिक शामिल होंगे।

थौरानी ने प्रदेश के समस्त व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं आम नागरिकों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने सभी सदस्यों से मिलन समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है।