इस दिवाली, खुशियों वाली – पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के साथ बांटी दिवाली की खुशियां

इस दिवाली, खुशियों वाली – पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के साथ बांटी दिवाली की खुशियां

November 7, 2026 0 By Central News Service

इस दिवाली, खुशियों वाली – पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के साथ बांटी दिवाली की खुशियां

रायपुर। दीपावली की असली रोशनी किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाने से होती है। इसी सोच के साथ पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन ने इस वर्ष भी “इस दिवाली, खुशियों वाली” अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं।

संस्था ने रायपुर के बस स्टैंड एवं मठपुरैना क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को नए कपड़े, मिठाइयां, नमकीन, दीपक, बाती, तेल, ड्रॉइंग बुक, कलर एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि खुशियां बांटने के लिए धन से ज्यादा संवेदनशील हृदय और सेवा का भाव जरूरी है। छोटा सा प्रयास भी किसी परिवार की दिवाली को खुशियों से भर सकता है।

इस अभियान में फाउंडेशन की फाउंडर डॉ. कविता कुम्भज, मूलचंद कश्यप, राहुल कुम्भज, ज्योति कुम्भज एवं समाजसेवी पीयूष जैन सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। पारस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

संस्था ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।