विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, गीत-नृत्य और रंगोली से खिले चेहरे

विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, गीत-नृत्य और रंगोली से खिले चेहरे

November 7, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय देवेन्द्र नगर के विद्यार्थियों ने बढ़ते कदम संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम आनंद आश्रम में जाकर बुजुर्गों के साथ हर्षोल्लास से दीपावली मनाई।

विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनके साथ गीत गाए, नृत्य किया, फुलझड़ियाँ जलाईं, मिठाई खाई और उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने दीप प्रज्वलित किए और रंगोली बनाकर बुजुर्गों के साथ खुशियां साझा कीं।

विद्यालय के सचिव संजय जोशी ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह सेवा, संवेदना, प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश देता है।

इस अवसर पर बुजुर्गों ने विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बढ़ते कदम संस्था के अध्यक्ष मुकेश सचदेव, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मध्यानी एवं आनंद आश्रम प्रभारी सुनील नरवानी ने आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व की प्रेरणा जागृत हुई और बुजुर्गों में भी नए उत्साह का संचार हुआ।