जन्मदिन को सेवा समर्पण के रूप में मनाया, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, बच्चों को बांटी स्टेशनरी – विकास उपाध्याय
November 6, 2026
रायपुर। रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का जन्मदिन शुक्रवार को सेवा, समर्पण और जनसंपर्क के साथ मनाया गया। शहर सहित पश्चिम विधानसभा के विभिन्न वार्डों में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुए।
विकास उपाध्याय ने सबसे पहले वृद्धाश्रम कोटा पहुंचकर वृद्धजनों के साथ जन्मदिन मनाया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद कोटेश्वर नगर, भवानी नगर में कार्यकर्ताओं के साथ जन्मोत्सव मनाया। रामकुंड में स्कूली बच्चों को स्टेशनरी वितरण कर बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया।
इसके बाद वे वैद्यनाथ पारा, डंगनिया चौक, डी.डी. नगर, रायपुरा, समता कॉलोनी, गुढ़ियारी, मंगल बाजार, कबीर चौक, रामनगर, खमतराई, टाटीबंध, हीरापुर, सरोना, देवेंद्र नगर, शंकर नगर, सदर बाजार, चंगोराभाटा, भनपुरी और माना सहित कई क्षेत्रों में पहुंचे और कार्यकर्ताओं व आमजनों के साथ जन्मोत्सव मनाया।
गुढ़ियारी के श्री श्री काली मंदिर, रेलवे लोको कॉलोनी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया। इस दौरान उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई। श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली एवं भाईदूज की बधाई दी और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

