Rise And Fall 2 Winner: शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल 2 के विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख, बिहार-असम की करेंगे मदद

Rise And Fall 2 Winner: शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल 2 के विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख, बिहार-असम की करेंगे मदद

November 6, 2026 0 By Central News Service

राइज एंड फॉल सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले 6 नवंबर 2026 को हुआ जिसमें शहजाद पूनावाला ने प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी को हराकर ट्रॉफी जीती.

राइज एंड फॉल सीजन 2 को उसका विनर मिल चुका है. शहजाद पूनावाला ने राइज एंड फॉल सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम की. फिनाले में पूनावाला ने प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी को हराकर जीत हासिल की है. विनर के तौर पर उन्होंने ट्रॉफी के साथ 35 लाख रुपये की प्राइज मनी जीती. रोमांचक रहा फिनालेइस सीजन का ग्रैंड फिनाले 6 नवंबर 2026 को प्रसारित हुआ. टॉप-6 फाइनलिस्ट में शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, करण पटेल और निहारिका तिवारी शामिल थे. शहजाद ‘टिकट टू फिनाले’ चैलेंज जीतकर सीजन के पहले फाइनलिस्ट बने थे और बाद में उन्होंने गौतम गुलाटी को फिनाले के लिए चुना था.