पुलिस भर्ती प्रदर्शन में सड़क जाम, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पर FIR

पुलिस भर्ती प्रदर्शन में सड़क जाम, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पर FIR

November 6, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों की मांगों के समर्थन में निकाले गए प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है।

भीम आर्मी के बैनर तले करीब 100 से 150 कार्यकर्ता पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च कर रहे थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारी ओसीएम चौक पहुंचे और मुख्य मार्ग पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मरीजों को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस और स्कूली बच्चों को घर छोड़ने जा रही बसें भी जाम में फंस गईं।

पुलिस के अनुसार, लाउडस्पीकर से कार्यकर्ताओं को समझाइश दी गई और उन्हें नवा रायपुर के तूता स्थित निर्धारित धरना स्थल पर प्रदर्शन करने को कहा गया, लेकिन बार-बार समझाने के बावजूद वे मुख्य मार्ग से हटने को तैयार नहीं हुए।

इसके बाद कोतवाली पुलिस ने दिनेश आजाद, जिला अध्यक्ष देवेंद्र मैरिसा और युवराज ढीढी समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ यातायात बाधित करने और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने का मामला दर्ज किया है।