मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1703 पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1703 पदों पर भर्ती

November 6, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को बड़ा अवसर मिला है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2 के तहत विभिन्न विभागों के 1,703 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। मंडल द्वारा इन पदों के लिए पहली बार लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

किस पद पर कितनी भर्ती:

  • सहायक ग्रेड-3: 1,206 पद
  • सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई): 279 पद
  • पंजीयक लिपिक: 50 पद
  • सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा): 40 पद
  • उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक): 34 पद
  • शीघ्रलेखक (हिंदी): 30 पद
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर: 25 पद
  • स्टेनो टाइपिस्ट: 23 पद
  • शीघ्रलेखक (द्विभाषी): 13 पद
  • शीघ्रलेखक (अंग्रेजी): 3 पद

ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर से शुरू हो गए हैं। अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक है। त्रुटि सुधार 28 से 30 नवंबर तक किया जा सकेगा।

लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक पांच संभागीय मुख्यालयों में होगी। प्रवेश पत्र 4 जनवरी से वेबसाइट पर मिलेंगे।

छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क नियमानुसार वापस किया जाएगा।