पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का जन्मदिन 6 नवंबर को, रायपुर में दिनभर होंगे कार्यक्रम
November 5, 2026
रायपुर। रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय का जन्मदिन 6 नवंबर को पूजा-अर्चना, हवन-भंडारा, सांस्कृतिक और जनसंपर्क कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।
जन्मदिन के अवसर पर गुढ़ियारी के श्री श्री काली मंदिर, रेलवे लोको कॉलोनी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन होगा। इसमें उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की जाएगी। साथ ही प्रसाद एवं भोग वितरण भी किया जाएगा।
विकास उपाध्याय दिनभर रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलेंगे।
कार्यक्रम का शेड्यूल इस प्रकार है:
सुबह 10 बजे डंगनिया चौक, 10:30 बजे डी.डी. नगर चौक, 11 बजे रायपुरा, 11:30 बजे समता कॉलोनी, दोपहर 12 बजे मारुति मंगलम गुढ़ियारी, 12:30 बजे बुद्धा आश्रम कोटा, 1 बजे वैद्यनाथ पारा रामकुंड, 1:30 बजे कोटा कोटेश्वर नगर, 2 बजे भवानी नगर कोटा, 2:30 बजे मंगल बाजार, 3 बजे कबीर चौक रामनगर, 3:30 बजे रामनगर हनुमान मंदिर खमतराई, शाम 4 बजे खमतराई बाजार, 5 बजे गुढ़ियारी मूर्ति चौक, 5:30 बजे दुर्गा चौक बड़ा अशोक नगर, 6 बजे भारत माता स्कूल टाटीबंध, 6:30 बजे हीरापुर, 7 बजे लेडीज मार्केट हीरापुर, रात 8 बजे टाटीबंध बस्ती, 8:30 बजे सरोना, 9 बजे रामसागर पारा, 9:30 बजे देवेंद्र नगर, 10 बजे शंकर नगर, 10:30 बजे सदर बाजार, 11 बजे चंगोराभाटा, 11:30 बजे भनपुरी और रात 12 बजे माना में कार्यक्रम होगा।


