दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात, पीएम आवास योजना में 76 हजार से अधिक आवास स्वीकृत
November 5, 2026
रायपुर। दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ के 4670 नए आवासों को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। प्रदेश के 27 जिलों के 84 नगरीय निकायों में ये आवास स्वीकृत हुए हैं।
इस नई स्वीकृति के साथ बीएलसी घटक में स्वीकृत आवासों की संख्या बढ़कर 60,623 हो गई है। एएचपी घटक के 15,463 आवासों को मिलाकर अब तक कुल 76,086 हितग्राहियों के आवासों को मंजूरी मिल चुकी है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ में तेजी से साकार किया जा रहा है। राज्य सरकार हर पात्र परिवार को पक्का आवास दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हर शहरी गरीब को अपना घर मिले, यही सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने सभी 84 नगरीय निकायों को आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।


