छठी मैया के प्रति आस्था का संगम: रामकृष्ण हॉस्पिटल के डायरेक्टर संदीप दवे ने स्वीकार किया छठ महापर्व का निमंत्रण

छठी मैया के प्रति आस्था का संगम: रामकृष्ण हॉस्पिटल के डायरेक्टर संदीप दवे ने स्वीकार किया छठ महापर्व का निमंत्रण

November 5, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। छठ महापर्व आयोजन समिति के सदस्य कल रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री संदीप दवे को छठ महापर्व का निमंत्रण दिया।

उस समय श्री दवे ऑपरेशन थिएटर में मरीज के ऑपरेशन में व्यस्त थे। जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि छठी मैया के भक्त निमंत्रण देने आए हैं, वे अपने व्यस्त कार्य के बीच बाहर आए और पूरे श्रद्धाभाव के साथ निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया।

इस अवसर पर श्री संदीप दवे ने कहा, “हम डॉक्टर दिन-रात मेहनत करते हैं, मरीजों को स्वस्थ करने के लिए पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन अंततः मरीजों को ठीक तो माता ही करती हैं।”

उनके इन शब्दों में चिकित्सा के प्रति समर्पण के साथ-साथ ईश्वर के प्रति गहरी आस्था और विनम्रता झलकती है।