मुख्यमंत्री साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी, जशपुर के गांव-गांव पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा
November 5, 2026
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जिले के ग्रामीण और दूरस्थ गांवों में जाकर बच्चों, युवाओं और महिलाओं को निःशुल्क डिजिटल शिक्षा देगी।
एनआईआईटी फाउंडेशन और इंडस टावर्स के सहयोग से संचालित इस पहल में 12 से 60 वर्ष तक के नागरिकों को 1 महीने का निःशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। इसमें डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा और बेसिक आईटी की जानकारी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने वैन का अवलोकन किया और ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस कॉल में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल ज्ञान ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और नए अवसरों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। यह वैन चलते-फिरते प्रशिक्षण केंद्र के रूप में काम करेगी, जिससे ग्रामीणों को शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


