Bigg Boss 19: अर्शिफा खान को मिला दिवाली का तोहफा, बनीं घर की नई कैप्टन
November 5, 2026
Bigg Boss 19 में इस हफ्ते अर्शिफा खान को घर की नई कप्तान बनाया गया है। यह उनके लिए किसी दिवाली के तोहफे से कम नहीं है।
दरअसल, जब सभी घरवालों को उनके घर से आए मैसेज मिले तो सभी खुश थे, लेकिन अर्शिफा उदास थीं। इसके बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों को 2X रूम में बुलाया और पूछा कि क्या अर्शिफा को कैप्टन बनाना चाहेंगे।
ज्यादा से ज्यादा घरवालों ने अर्शिफा के पक्ष में वोट दिया। घरवालों का कहना था कि अर्शिफा घर के काम बहुत शिद्दत से करती हैं और हर चीज का ध्यान रखती हैं। आम्रपाली के साथ लड़ाई के बावजूद उन्होंने आम्रपाली का मैसेज भी उन्हें दे दिया था। साथ ही उनका टेप रिकॉर्डर तोड़ दिया गया था, जो उनके साथ गलत हुआ।
सभी को लगा कि अर्शिफा ही कैप्टन बनने की हकदार हैं और इस तरह अर्शिफा घर की नई कैप्टन बन गईं।

