महारैली में ज्ञानेश कुमार को सीधी चुनौती, अब बच नहीं पाएंगे’ – भूपेश बघेल

महारैली में ज्ञानेश कुमार को सीधी चुनौती, अब बच नहीं पाएंगे’ – भूपेश बघेल

November 4, 2026 0 By Central News Service

‘

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ महारैली को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश की आत्मा पर प्रहार किया है और अब उन्हें इस्तीफा देना पड़ेगा।

रायपुर में चर्चा के दौरान भूपेश ने कहा कि राहुल गांधी ने सीधी चुनौती दी है। 6 राज्यों में 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। आबादी बढ़ रही है तो मतदाता कम कैसे हो रहे हैं? यह मोदी-शाह के राज में ही संभव है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी को डिबेट की चुनौती दी है, प्रधानमंत्री को इसे स्वीकार करना चाहिए। SIR को लेकर उन्होंने मंत्री विजय शर्मा के ‘हम तो नाम काटेंगे’ वाले बयान पर कहा कि निर्वाचन आयोग इनकी जेब में है।