गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से झूमाझटकी करने वाले 2 फरार आरोपी गिरफ्तार
November 3, 2026रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान DJ बंद कराने पर पुलिस से विवाद और शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 2 फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
DCP सेंट्रल जोन के अनुसार, पुलिस टीम निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में बज रहे DJ को बंद कराने की समझाइश दे रही थी। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज, धमकी और धक्का-मुक्की कर बाधा उत्पन्न की। थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 513/2026 धारा 296, 115(2), 221, 224, 132(ए), 191(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले में पहले 4 आरोपी विजय तांडी, विशाल तांडी, दीपक तांडी और भीम महानंद गिरफ्तार हो चुके हैं। आज फरार जय कुमार तांडी (38) और सत्यनारायण तांडी उर्फ सत्या (33) निवासी जगन्नाथ नगर, पंडरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

