राज्योत्सव 2026: अमित शाह ने 36 विभूतियों को किया राज्य अलंकरण से सम्मानित
November 4, 2026रायपुर, 3 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया।
प्रमुख सम्मान इस प्रकार रहे –
सामाजिक और आदिवासी सेवा:
- शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान – डुमन लाल ध्रुव, धमतरी
- गुरु घासीदास सम्मान – सुखचंद भास्कर, कबीरधाम
- डॉ. भंवरसिंह पोर्ते सम्मान – सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर
- यति यतनलाल सम्मान – विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी
खेल:
- गुंडाधूर सम्मान – संजू देवी, कोरबा
- महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान – टोमन कुमार, बालोद (तीरंदाजी)
कला-संस्कृति-साहित्य:
- हबीब तनवीर सम्मान – डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर
- चक्रधर सम्मान – डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति
- पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान – डॉ. बिहारीलाल साहू, रायगढ़
- लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार – दुर्गा प्रसाद पारकार, दुर्ग
- तीजन बाई सम्मान – चेतन लाल देवांगन, दुर्ग
पत्रकारिता:
- चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता (प्रिंट) – प्रमोद कुमार साहू
- चंदूलाल चंद्राकर (इलेक्ट्रॉनिक) – बरुण सखाजी व रसिका पांडेय
- मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता (अंग्रेजी) – शिशिर रॉय चौधरी
- माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान – अनंत विजय, गाजियाबाद
अन्य क्षेत्रों में कृषि के लिए पुन्नीदास भट्ट, मत्स्य विकास के लिए प्रदीप सोनी, अपराध अनुसंधान के लिए DSP सुरेश ध्रुव समेत सभी 36 विभूतियों को सम्मानित किया गया।


