पटवारी हड़ताल पर गतिरोध बरकरार, किसानों को हो रही परेशानी

पटवारी हड़ताल पर गतिरोध बरकरार, किसानों को हो रही परेशानी

November 4, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल को लेकर गतिरोध थमने के आसार नहीं हैं। विभागीय अफसरों की बेरुखी और राज्य शासन द्वारा वार्ता की पहल न करने से अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

हड़ताल का असर प्रदेश भर में दिख रहा है। राजस्व विभाग की निचले स्तर की व्यवस्था चरमराई हुई है। धान खरीदी से पहले रिकॉर्ड में तकनीकी सुधार न होने से किसान परेशान हैं और धान बेचने से वंचित होने की आशंका जता रहे हैं।

सरगुजा संभाग में कमिश्नर ने मध्यस्थता की पहल की थी, लेकिन बलरामपुर में पटवारियों के निलंबन आदेश जारी होने से मामला फिर बिगड़ गया। 3 नवंबर को भी कई जिलों में निलंबन जारी रहा। पटवारी मांग कर रहे हैं कि एकतरफा कार्रवाई को शून्य घोषित किया जाए, तभी वार्ता होगी।

बस्तर संभाग के सभी आंदोलनकारी पटवारी आज कांकेर मुख्यालय में जुटेंगे और कलेक्टर के रवैये के खिलाफ विरोध करेंगे।