नेशनल हाईवे पर खत्म होंगे टोल प्लाजा, बिना रुके कटेगा टोल
November 4, 2026नई दिल्ली। देश के नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा की व्यवस्था अब खत्म होने जा रही है। सरकार 55,000 किमी से अधिक लंबे निर्माणाधीन और भविष्य के हाईवे पर टोल प्लाजा की जगह आधुनिक गेंट्री पोल्स और ओवरहेड सेंसर्स लगाएगी।
नई व्यवस्था मल्टीलेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम कहलाएगी, जिसमें वाहन चालकों को टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा। सेंसर से ऑटोमैटिक टोल कटेगा और जाम से मुक्ति मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में इसकी शुरुआत बिलासपुर-पथरापाली NH-130 स्थित लिम्हा प्लाजा से होने जा रही है।


