आदर्श विद्यालय टाटीबंध में ग्रैंड पेरेंट्स डे पर संस्कार और परिवार का संगम
November 3, 2026रायपुर। आदर्श विद्यालय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, टाटीबंध में रायपुर केरला समाजम के तत्वावधान में ग्रैंड पेरेंट्स डे 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या जसवीर सरकार द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की माल्यार्पण से हुआ। बच्चों ने दादा-दादी, नाना-नानी के लिए आरती प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या ने बच्चों के नैतिक और भावनात्मक विकास में बुजुर्गों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी के बच्चों ने समूहगान और कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। दादा-दादी के लिए कप स्टैकिंग और हिट द टैलेंट जैसे मनोरंजक खेल आयोजित हुए।
कार्यक्रम ने संदेश दिया कि दादा-दादी परिवार की जड़ें हैं, जो प्रेम और संस्कारों से पीढ़ियों का पोषण करते हैं।


