छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर महासमुंद के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सह मेडिकल अस्पताल में पहुंचकर… मरीजों एवं परिजनों से मिलकर स्वास्थ्य व्यस्थाओं संबंधी चर्चा किए…
November 3, 2026महासमुंद 03 नवंबर 2026// छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर महासमुंद के लाडले विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सब कार्य छोड़कर उन्होंने मरीजों के हालचाल जानने उन्होंने जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज पहुंचकर विभिन्न वार्डों एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने मरीजों के परिजनों से मुलाकात कर उपचार, दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे इलाज तथा अस्पताल में मिलने वाली अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों से यह भी जाना कि उन्हें उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है।
विधायक ने अस्पताल में साफ-सफाई, पेयजल, दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों एवं मरीजों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रितेश गोलछा, मुन्ना साहू, चैनू साहू सहित अन्य उपस्थित थें।





