दीपावली पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में जबरदस्त रौनक, चेम्बर अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
November 3, 2026रायपुर। दीपावली पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में भारी रौनक है। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने सभी व्यापारियों और नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी बाजारों में अभूतपूर्व उत्साह है। सुबह से देर रात तक खरीदारों की भीड़ है। सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, वस्त्र और प्रॉपर्टी सेगमेंट में रिकॉर्ड बिक्री हो रही है। प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ आह्वान से मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावटी सामानों की मांग बढ़ी है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
थौरानी ने व्यापारियों से अपील की कि दुकानों के बाहर सामान न फैलाएं, पार्किंग व्यवस्थित रखें और स्वच्छता बनाए रखें। साथ ही जनता से स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की ताकि हर कारीगर के घर दीपक जल सके।


