महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर लाया गया, 4 नवंबर को होगी पेशी

महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर लाया गया, 4 नवंबर को होगी पेशी

November 3, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम ओमान से प्रत्यर्पण के बाद रायपुर लेकर पहुंची है। उसे फ्लाइट E6 2307 से दिल्ली से रायपुर लाया गया।

सौरभ पर करीब 6 हजार करोड़ रुपए के सट्टा घोटाले का आरोप है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निखिल चोपड़ा ने 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर CBI को सौंपा है और 4 नवंबर तक रायपुर की स्पेशल CBI कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मामले की 13 FIR CBI को सौंपी थी, जिनमें से 2 में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। ED भी मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रही है।