गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
November 3, 2026रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा मौजूद रहे। शाह ने पार्क में पीपल का पौधा भी लगाया।
16 एकड़ में फैले इस पार्क में 2,500 से अधिक पीपल और 500 से अधिक स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। यह पार्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को समर्पित है और नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम पहल है।
‘People for Peepal’ अभियान के तहत विकसित इस पार्क का उद्देश्य नागरिकों को पौधों के संरक्षण से जोड़ना है। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे।


