माता कौशल्या की भूमि छत्तीसगढ़ में अमित शाह का हार्दिक अभिनंदन: सीएम साय

माता कौशल्या की भूमि छत्तीसगढ़ में अमित शाह का हार्दिक अभिनंदन: सीएम साय

November 3, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत किया। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल रायपुर में जारी संदेश में सीएम ने कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल में आपका हार्दिक अभिनंदन है।

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रति आपका आत्मीय स्नेह शक्ति और विश्वास का संबल है। प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति आपकी प्रतिबद्धता विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई शक्ति देती है।