सीएम विष्णु देव साय ने रायपुर एयरपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत
November 3, 2026रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया।
सीएम साय ने कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल में अमित शाह का आगमन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनका स्नेह और प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति प्रतिबद्धता विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई शक्ति देती है।


