सीएम साय की पहल पर BSP आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75% तक कटौती
November 3, 2026रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर भिलाई इस्पात संयंत्र टाउनशिप के हजारों परिवारों को राहत मिली है। BSP प्रबंधन ने रिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के आवासों का किराया घटाकर 6 रुपए प्रति वर्गफीट प्रतिमाह कर दिया है।
पहले रिटेंशन का किराया 24 रुपए था, अब 6 रुपए होने से 75% की राहत मिली है। 500 वर्गफीट के मकान पर अब 12 हजार की जगह 3 हजार रुपए देना होगा, सालाना 1.08 लाख की बचत होगी। थर्ड पार्टी में 8 से घटाकर 6 रुपए किया गया है, 25% राहत।
इस फैसले से 3,946 परिवार लाभान्वित होंगे, जिनमें 1,158 रिटेंशन और 2,788 थर्ड पार्टी के हैं। नई दर पूर्व प्रभाव से लागू होगी और अतिरिक्त भुगतान का समायोजन होगा।
आज सीएम निवास में सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ ने सीएम साय से मुलाकात कर आभार जताया। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय मौजूद रहे।


