पंडरी जीवन बीमा मार्ग पर आधी रात तोड़फोड़, नकली निगम कर्मचारियों का भंडाफोड़

पंडरी जीवन बीमा मार्ग पर आधी रात तोड़फोड़, नकली निगम कर्मचारियों का भंडाफोड़

November 3, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। पंडरी जीवन बीमा मार्ग पर 3 पक्की दुकानों में रात 2 बजे तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर निगम के फर्जी कर्मचारी बनकर कुछ लोगों ने दुकानों के शटर तोड़े।

व्यापारियों ने बताया कि 4 दिन पहले ही जर्जर भवन का नोटिस चिपकाया गया था, जबकि नियमानुसार 15 से 30 दिन का समय देना होता है। राहगीरों की सूचना पर व्यापारी मौके पर पहुंचे और तोड़फोड़ कर रहे युवकों को पकड़कर देवेंद्र नगर थाने ले गए, लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई।

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी मौके पर पहुंचे और कहा कि बिल्डिंग मजबूत RCC की है, जर्जर नहीं। दिन में पंचनामा और पुलिस बल के साथ कार्रवाई होती है, रात में चोरों की तरह तोड़फोड़ नियमों के खिलाफ है। पकड़े गए लोगों के पास ID कार्ड भी नहीं था।

तिवारी ने उच्चस्तरीय जांच, फर्जी कर्मचारियों पर लूट और आपराधिक साजिश की FIR और थाना प्रभारी की भूमिका की जांच की मांग की है। 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर निगम मुख्यालय और थाने के घेराव की चेतावनी दी है।