मोदी की गारंटी फेल, 10 माह का DA हजम – काली पट्टी लगाकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

मोदी की गारंटी फेल, 10 माह का DA हजम – काली पट्टी लगाकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

November 3, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। महंगाई भत्ते के एरियर को लेकर प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों में आक्रोश है। सोमवार को एक मांग एक मंच अभियान के बैनर तले इंद्रावती भवन में सैकड़ों कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रांतीय संयोजक करन सिंह अटेरिया ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी में केंद्रीय कर्मचारियों के समान DA देने का वादा था, लेकिन 10 माह बाद बिना एरियर भुगतान कर गारंटी फेल कर दी गई। एरियर हजम करना सरकार की परंपरा बन गई है।

प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि टुकड़ों में बंटे रहने से कर्मचारियों का आर्थिक शोषण हो रहा है, सभी संगठनों को एक मंच पर आना होगा। प्रदर्शन में लोकेश वर्मा, दिलीप बंजारे, जीएस कोरी सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।