रामलीला मैदान में वोट बचाओ-देश बचाओ रैली, इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की

रामलीला मैदान में वोट बचाओ-देश बचाओ रैली, इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की

November 1, 2026 0 By Central News Service

नई दिल्ली। वोट बचाओ-देश बचाओ के नारे के साथ शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। बैलेट पेपर से चुनाव कराने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई।

प्रदर्शन में राजद नेता प्रियंका भारती, कंचन यादव, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा सहित विभिन्न दलों के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।