शहंशाह सतगुरु बाबा साईं गुरुदासराम साहिब का रायपुर आगमन आज

शहंशाह सतगुरु बाबा साईं गुरुदासराम साहिब का रायपुर आगमन आज

November 1, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। शहंशाह सतगुरु बाबा साईं गुरुदासराम साहिब जी का आज 1 नवंबर रविवार सुबह 10 बजे महावीर नगर स्थित संत बाबा आसूदाराम सत्संग भवन में शुभ आगमन हो रहा है। इस अवसर पर सत्संग कार्यक्रम रखा गया है।

संत बाबा आसूदाराम सेवा समिति, पूज्यनिया माता बैंसर बाई महिला मंडल और सखी बाबा युवा मंडल के राजेश अठवानी, श्रीचंद काछेला, मन्नुराम झाम्बया और प्रेम प्रकाश मध्यानी ने सभी सत्संग प्रेमियों से सपरिवार पहुंचकर संत दर्शन और आशीर्वाद लेने की अपील की है।