छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर गायब, प्रदेश के नक्शे से भी खिलवाड़ — राज्योत्सव के नाम पर भाजपा सरकार सिर्फ ढोंग कर रही है : विनोद सेवन लाल चंद्राकर

छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर गायब, प्रदेश के नक्शे से भी खिलवाड़ — राज्योत्सव के नाम पर भाजपा सरकार सिर्फ ढोंग कर रही है : विनोद सेवन लाल चंद्राकर

November 1, 2026 0 By Central News Service

उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार राज्योत्सव के नाम पर सिर्फ दिखावा और ढोंग कर रही है। छत्तीसगढ़ की माटी, महतारी, संस्कृति और अस्मिता से सरकार का कोई सरोकार नजर नहीं आता। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, उसी प्रदेश की पहचान और सम्मान से जुड़े प्रतीकों की उपेक्षा की जा रही है।”

चंद्राकर सवाल उठाया कि “जब छत्तीसगढ़ महतारी को ही सम्मानजनक स्थान नहीं मिलेगा, तो यह राज्योत्सव किसके लिए और किसकी पहचान का उत्सव है?”

उन्होंने मांग की कि भाजपा सरकार तत्काल इस मामले में जवाब दे, छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर को सम्मानजनक स्थान दे तथा प्रदेश के नक्शे में बताई जा रही त्रुटियों को सुधारे।

“छत्तीसगढ़ राज्योत्सव केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों के स्वाभिमान और पहचान का उत्सव है। इसका सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए।” —विनोद चंद्राकर पूर्व संसदीय सचिव महासमुंद विधानसभा