एंटीबायोटिक का विवेकपूर्ण उपयोग ही AMR से बचाव का मंत्र : फार्मेसी काउंसिल ने निकाली जागरूकता रैली

एंटीबायोटिक का विवेकपूर्ण उपयोग ही AMR से बचाव का मंत्र : फार्मेसी काउंसिल ने निकाली जागरूकता रैली

November 1, 2026 0 By Central News Service

एंटीबायोटिक का विवेकपूर्ण उपयोग ही AMR से बचाव का मंत्र : फार्मेसी काउंसिल ने निकाली जागरूकता रैली

रायपुर। एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने शुक्रवार को राजधानी में विशाल जागरूकता रैली निकाली। मरीन ड्राइव से शुरू हुई रैली में 1200 से अधिक फार्मेसी छात्र और फार्मासिस्ट शामिल हुए।

रैली को आयुष विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुनील दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को आना था, लेकिन अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा के निधन के कारण कार्यक्रम रद्द होने पर मंत्री ने डॉ. दास को अधिकृत किया था।

डॉ. दास ने कहा कि एंटीबायोटिक ब्रह्मास्त्र की तरह हैं, अनावश्यक उपयोग भविष्य के लिए खतरा है। पीएम मोदी ने भी मन की बात में इस पर जागरूक किया है।

फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने कहा कि समाज को दवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना काउंसिल का दायित्व है। रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर ने कहा कि ICMR की रिपोर्ट के अनुसार कई बैक्टीरिया पर सामान्य एंटीबायोटिक बेअसर हो रही है।

रैली मरीन ड्राइव से भगतसिंह चौक होते हुए वापस मरीन ड्राइव पहुंची। छात्रों ने “एंटीबायोटिक का करो सम्मान, अधूरे कोर्स को करो न दान” जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया।