सलेम इंग्लिश स्कूल में सुरक्षित बचपन कार्यक्रम, बच्चों को दी गुड टच-बैड टच और साइबर क्राइम की जानकारी
November 1, 2026रायपुर। सलेम इंग्लिश स्कूल के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को सुरक्षित बचपन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि अपर जिला जज अमित कुमार राठौर रहे। कार्यक्रम में एडीजे अजय कुमार खाखा, बाल कल्याण समिति से पुरुषोत्तम चंद्राकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरालीगल लोमीन साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बच्चों को गुड टच-बैड टच, अनजान व्यक्तियों से सावधानी और साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी गई। बताया गया कि असहज महसूस होने पर तुरंत माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को बताएं।
कार्यक्रम प्राचार्या रुपीका लॉरेंस के निर्देशन में हुआ। सीजी बोर्ड प्रभारी प्राचार्या के.के. सिंग भी उपस्थित रहीं। मंच संचालन महिमा पॉल ने किया।


