2% DA बढ़ोतरी आधा-अधूरा न्याय, केंद्र के समान 63% DA दे सरकार : विकास उपाध्याय
November 1, 2026रायपुर। प्रदेश में महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% करने पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों के साथ आधा-अधूरा न्याय है।
उपाध्याय ने कहा कि केंद्र 63% DA दे रहा है, तो छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को 3% पीछे क्यों रखा जा रहा है? वित्त मंत्री ओपी चौधरी चुनाव में केंद्र के समान DA और एरियर्स का वादा कर अब मौन हैं।
उन्होंने मांग की कि –
- कर्मचारियों को केंद्र के समान 63% DA दिया जाए
- जनवरी 2026 से लंबित एरियर्स का एकमुश्त भुगतान हो
- जनवरी 2017 से लंबित DA पर सरकार स्पष्ट जवाब दे
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री गिरगिट की तरह रंग बदलकर बयान दे रहे हैं, जनता सब देख रही है। कर्मचारियों को खैरात नहीं, उनका हक चाहिए।


