मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई, बोले – लाल आतंक से मुक्ति के बाद नए युग में छत्तीसगढ़
November 1, 2026रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व से छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्योत्सव ऐतिहासिक है, यह पहला मौका है जब छत्तीसगढ़ लाल आतंक से मुक्त होकर शांति और विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। यह PM मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से संभव हुआ है।
उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प हर गांव में खुशहाली लाना और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रदेशवासियों से 2047 तक समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आह्वान किया।


