बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर सीएम साय ने किया प्रतिमा का अनावरण, इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम उनके नाम पर होगा

बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर सीएम साय ने किया प्रतिमा का अनावरण, इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम उनके नाम पर होगा

October 29, 2026 0 By Central News Service

बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर सीएम साय ने किया प्रतिमा का अनावरण, इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम उनके नाम पर होगा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर सीएम ने बड़ी घोषणा की कि शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय डिगमा, अंबिकापुर का नाम अब ‘अभियंता बाबा कार्तिक उरांव छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव ने शिक्षा, संगठन और सामाजिक चेतना के माध्यम से जनजातीय समाज को प्रगति की राह दिखाई। उनका योगदान अविस्मरणीय है।

सीतापुर को मिली 28 करोड़ की सौगात

सीएम साय ने सीतापुर में सोनतराई से सूर तक 3.82 किमी लंबी फोरलेन सड़क का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 28 करोड़ से अधिक है। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा।

साथ ही उन्होंने पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित महिला एनजीओ मेस और पुलिस आवासीय भवनों का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता से बस्तर में शांति और विकास का नया युग शुरू हुआ है। छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में मंत्री रामविचार नेताम, लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।