प्रकृति सेवा को सम्मान: पर्यावरणविद् मोहन वर्ल्यानी को मिला ‘पारस गौरव सम्मान’
October 29, 2026रायपुर। पारस ग्रुप ऑफ
प्रकृति सेवा को सम्मान: पर्यावरणविद् मोहन वर्ल्यानी को मिला ‘पारस गौरव सम्मान’
रायपुर। पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा शहीद स्मारक भवन रायपुर में आयोजित ‘पारस संगम 2026 – एक्सीलेंस अवॉर्ड’ समारोह में पर्यावरणविद् मोहन वर्ल्यानी को ‘पारस गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा और हरियाली को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
बैक टू नेचर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं एमजी रोड स्थित सम्राट कॉरपोरेशन के डायरेक्टर मोहन वर्ल्यानी व्यवसाय के साथ-साथ प्रकृति सेवा में निरंतर सक्रिय हैं। वृक्षारोपण, जल संरक्षण, किचन गार्डन तथा राज्य स्तरीय फल-फूल एवं राष्ट्रीय आम प्रदर्शनियों के माध्यम से वे किसानों और आम नागरिकों को प्रकृति से जोड़ने का काम कर रहे हैं।
समारोह में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, राज्य शिक्षा आयोग अध्यक्ष सुधीर गौतम, राजभाषा आयोग अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, केंद्रीय लोक शिकायत जांच आयोग अध्यक्ष शिव पात्रे और कमलेश जैन मौजूद रहे। फाउंडेशन की फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. कविता कुम्भज, सचिव मूलचंद कश्यप और कोषाध्यक्ष राहुल कुम्भज भी उपस्थित थे।


