पारस संगम 2026 में 101 शिक्षकों का सम्मान, 5 को मानद उपाधि
October 29, 2026रायपुर। पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन द्वारा 24 अक्टूबर को शहीद स्मारक भवन रायपुर में ‘पारस संगम 2026 – एक्सीलेंस अवॉर्ड’ समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में 101 शिक्षकों, 11 स्कूल-कॉलेज व शिक्षण संस्थानों और सेंटर संचालकों को सम्मानित किया गया। एसके शर्मा, ब्रजभूषण यादव, प्रिया गुप्ता, चंद्रप्रकाश नौरत्न और रुद्रवीर सोनी को मानद उपाधि दी गई।
डॉ. राकेश गायकवाड़ व सार्थक को यूथ आइकॉन, डॉ. उदयभान चौहान को लाइफटाइम अचीवमेंट, डीपी गोस्वामी को एकेडमी एक्सीलेंस अवॉर्ड सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुनील सोनी, बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, शिक्षा आयोग अध्यक्ष सुधीर गौतम, राजभाषा आयोग अध्यक्ष प्रभात मिश्रा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
फाउंडेशन की ओर से छात्रा झरना यादव को पढ़ाई के लिए 5100 रुपये की सहायता भी दी गई। कार्यक्रम में फ्रेशर्स व फेयरवेल समारोह में मिस फ्रेशर, मिस्टर फ्रेशर और मिस्टर-मिस फेयरवेल खिताब भी दिए गए।


