चक्रवात ‘अर्नब’ संकट पर सीएम साय ने गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा – प्रदेशवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
October 29, 2026रायपुर। चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चक्रवात ‘अर्नब’ के संकट में छत्तीसगढ़ सहित सभी प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता का भरोसा देने के लिए गृहमंत्री अमित शाह जी का हृदय से आभार।
उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से राहत एवं बचाव कार्यों और जरूरतमंदों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।


