57वीं जीएसटी परिषद के फैसलों से व्यापारियों को बड़ी राहत – कैट ने जताया आभार
October 8, 2026रायपुर। 57वीं जीएसटी परिषद की बैठक में व्यापारियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों का कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने स्वागत किया है।
कैट के नेशनल वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं जीएसटी परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
व्यापारियों को मिलने वाले मुख्य लाभ :
1. जीएसटी में गिरफ्तारी का प्रावधान खत्म करने के लिए धारा 69 हटाने की सिफारिश
2. वास्तविक खरीदार ने माल लिया है तो सप्लायर द्वारा टैक्स न भरने पर खरीदार का ITC सुरक्षित रहेगा
3. अभियोजन की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़
4. सामान्य जुर्माना 25,000 से घटाकर 10,000 रु.
5. 90% तक रिफंड ऑटोमेटिक सिस्टम से तेज मिलेगा
6. ई-वे बिल में वाहन रोकने के लिए वरिष्ठ अधिकारी की अनुमति जरूरी
7. छोटे ऑनलाइन व्यापारियों को बिना दुकान के दूसरे राज्यों में व्यापार की सुविधा
8. 5 करोड़ तक टर्नओवर वाले B2C व्यापारियों को वार्षिक रिटर्न और त्रैमासिक टैक्स भुगतान की सुविधा
अमर पारवानी ने कहा कि ये फैसले जीएसटी को भय से विश्वास की ओर ले जाएंगे और मांग की कि इन्हें जल्द अधिसूचना जारी कर लागू किया जाए।

