चेम्बर ऑफ कॉमर्स का विशेष सत्र “उद्यम से विरासत तक” 10 अक्टूबर को

चेम्बर ऑफ कॉमर्स का विशेष सत्र “उद्यम से विरासत तक” 10 अक्टूबर को

October 8, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा व्यापारियों और उद्यमियों के लिए विशेष सत्र “उद्यम से विरासत तक” का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक होटल बेबीलॉन इन, जेल रोड, रायपुर में होगा।

सत्र में दो मुख्य वक्ता मार्गदर्शन देंगे। विक्रम लिमये (निदेशक, PSAC & Associates एवं संस्थापक – हेलिकॉन कंसल्टिंग) “Catalysts of Growth – Unlocking the Next Level of Growth” विषय पर व्यवसाय विस्तार और ब्रांड निर्माण पर चर्चा करेंगे। वहीं सीए संजीव अग्रवाल “Future Proofing Your Business – Succession Strategies That Work” विषय पर व्यवसाय उत्तराधिकार योजना पर जानकारी देंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि व्यवसाय केवल आज के मुनाफे तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए विरासत बनना चाहिए।

– अजय भसीन, प्रदेश महामंत्री